Rajasthan Weather : एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट, आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, 2 दिन बारिश के भी आसार, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today :  नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रविवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज कई जिलों में बादल छा सकते है, वही कोहरे के साथ शीतलहर का असर भी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर बादल छाए रहने की वजह से दिन में सर्दी का असर और भी ज्यादा रहेगा। रविवार सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, कई जिलों में कोहरे-बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु, झुंझुनू , सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वही आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। 31 दिसंबर  और 1 जनवरी को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और शेखावटी संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

 5 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  फिलहाल अन्य जिलों में  4 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 5 से 11 जनवरी तक तापमान में तेजी से गिरावट आने पर ठंड का असर तेज रहेगा।  इस दौरान प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना है, इसका पूर्वी जिलों अधिक असर रहेगा।राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में अगले 2-3 दिन मध्यम से कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शनिवार को सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा और बादल छाए रहा ।
  • सबसे ठंडा माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक दर्ज किया गया।
  • सीकर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और जैसलमेर में हल्के बादल छाए रहे।
  • राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
  • बादलों के छाए रहने से सुबह 9 बजे का तापमान भी 10 डिग्री से कम रहा।
  • फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और धौलपुर में पारा न्यूनतम 9 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews