Rajasthan Weather Update : मौसम में बदलाव, 13 अप्रैल तक वर्षा, आज 8 जिलों में बारिश-मेघगर्जन, चलेगी तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : आज से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से लगातार पांच दिन तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अगला दौर चलने वाला है आज 8 अप्रैल को कोटा संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है, वही 10 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 72 घंटों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

आज ऐसा रहेगा राजस्थान के मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। 10 अप्रैल को अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में बारिश की संभावना है। आने वाले तीन दिनों तक कई हिस्सों में तापमान के दो से तीन डिग्री बढ़ने का भी अनुमान है। खास करके बीकानेर, जोधपुर कोटा संभाग में सामान्य से अधिक तापमान हो सकता है।

बुधवार से अगले 4 दिन तक बारिश

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , 10 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 11 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग, 12 अप्रैल को अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग और 13 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है।इसके बाद 16 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश जारी रहने का अनुमान है।

तापमान में भी दिखेगा उतार चढ़ाव

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर व चूरू में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री से (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने तथा शेष अधिकतर भागों में 39-41 डिग्री दर्ज होने के आसार है। कोटा, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा 41 से 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 13 अप्रैल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews