Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, आज कई जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट, मार्च से फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 मार्च तक राजस्थान के मौसम का मिजाज यूही बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश बिजली की संभावना जताई गई है। आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व अजमेर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर तथा बीकानेर संभाग तो 27 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर कोटा संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश 

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, इसके प्रभाव से प्रदेश में 26-27 फरवरी को बादल छाने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।नई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मार्च में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 1 से 3 मार्च के बीच प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की बारिश की होने की संभावना है। कई स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद पांच मार्च से मौसम सामान्य होने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के लिए 5 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। आगामी 48 घंटो के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।फिलहाल न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है, अधिकतम में गिरावट आ सकती है। इस सिस्टम से अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में बारिश हो सकती है।
  • 1 मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने वाला है, जिससे 1-2 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं/आंधी (30-40 Kmph) के साथ कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर में अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  बारिश की वजह से गेहूं-सरसों और रबी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews