Rajasthan Weather : शीतलहर और कोहरे से ठिठका राजस्थान, 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 27 जनवरी के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today 25 January 2024 : राजस्थान के लोग पूरे जनवरी महीने में लगातार कड़ाकेदार सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर का प्रकों झेल रहे हैं , मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो अभी अगले 24 घंटों तक हालात ऐसे ही रहने वाले हैं, आईएमडी ने 26 जनवरी के लिए 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

27 जनवरी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद 

राजस्थान में कभी मावठ तो कभी पश्चिमी विक्षोभ ठंड का मौसम बनाये हुए है, पिछले करीब 10 दिन से पूर्वी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाएं प्रदेश को कंपा रही है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को 8 जिलों में घने कोहरे का लार्ट जारी करते हुए कहा कि 27 जनवरी से प्रदेश में सर्दी का असर कम होने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की उम्मीद है।

शीतलहर और तेज सर्दी से जनजीवन प्रभावित 

1 जनवरी से राजस्थान के लगभग सभी जिले तेज सर्दी की चपेट में हैं, दिन में सूरज के दर्शन ही दुर्लभ हो रहे हैं सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा रहा है, शीतलहर चल रही है जिससे सिर्फ जनजीवन ही प्रभावित हो रहा है बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं, कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है ।

प्रदेश के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट 

मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक आज 25 जनवरी को सुबह प्रदेश के 13 जिले अलवर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर शामिल में घना कोहरा देखा गया। आईएमडी न कल 26 जनवरी के लिए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

  • जैसलमेर 4.7 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा 5.1 डिग्री सेल्सियस
  • करौली 5.4 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर 5.5 डिग्री सेल्सियस
  • चितौड़गढ़ 5.8 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू 6.0 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर 6.2 डिग्री सेल्सियस
  • सिरोही 6.6 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर 6.8 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर 6.8 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर (फतेहपुर) 7.3 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर 7.5 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर 7.7 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर 8.3 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा 9.1 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर 9.2 डिग्री सेल्सियस
  • जालौर 9.5 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews