Rajasthan Weather : 10 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज 19 जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज हवा की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। इससे जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग के अनेक भागों में बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने के आसार है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Alert Today: चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और मानसून की बढ़ती सक्रिय के चलते राजस्थन में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शनिवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग के कई जिलों में गरज चमक के बारिश, बिजली और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान टोंक में भी भारी बारिश की संभावना है।भारी बारिश को देखते हुए 6 व 7 जुलाई को टोंक में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

आज इन जिलों में तेज बारिश अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।आज शनिवार को बूंदी,कोटा,बारां,झालावाड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अलवर, भरतपुर, धौलपुर,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 KMPH की संभावना है।

10 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बोढ़ोतरी होने की संभावना है। 9 से 10 जुलाई से फिर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होंगी।आगमी 2 से 3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आधी और बारिश होने की संभावना है।वहीं जोधपुर संभाग के पूर्वी और उत्तरी भाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

वर्तमान में एक परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जो सतह से 5.4 किलोमीटर तक विस्तृत है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। इससे जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग के अनेक भागों में बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने के आसार है। टोंक और आसपास के जिलों में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews