Rajasthan Weather : 7 मई तक वर्षा का दौर, आज कई जिलों में मेघगर्जन-आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। आज पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग तथा पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।
Weather Update

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शनिवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग का मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां 04-07 मई तक जारी और अधिकतम तापमान में  2 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। खास करके राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अधिक बारिश तो पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश कम होने की संभावना है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा में बारिश आंधी और मेघगर्जन के लिए ऑरेंज अलर्ट
जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर, धौलपुर में मेघगर्जन के साथ तेज तूफान और हल्की बूंदाबांदी के लिए येलो अलर्ट ।

पश्चिमी विक्षोभ से 7 मई तक जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर

आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अनेक भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 Kmph) आकाशीय बिजली/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना
है।

15 मई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  •  8 मई 2025 तक वर्षा पूर्वानुमान : प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। दूसरे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों जारी रहने और अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
  • 8 से 15 मई 2025 हीटवेव-तापमान: प्रथम सप्ताह के दौरान आगामी 3-5 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री कमी, हीटवेव खत्म होने और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है।प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews