Rajasthan Weather : 6 सितंबर तक झमाझम वर्षा, आज 22 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

अब तक राजस्थान में 557 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 50 प्रतिशत ज्यादा है।अगस्त की बात करें तो 345 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 121 प्रतिशत ज्यादा है। दक्षिण राजस्थान में सामान्य बारिश , लेकिन शेष राजस्थान में सामान्य से अधिक और अत्यधिक वर्षा हुई है।फिलहाल एक भी ऐसा जिला नहीं है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई हो।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के निम्न दबाव में परिवर्तित होने से राजस्थान में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में अच्छी बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिलेगी, हालांकि पश्चिमी राजस्थान भी जमकर भीगेगा।

आज 1 सितंबर को प्रदेश के 22 जिलों में तेज बारिश तो 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सोमवार 2 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के साथ पश्चिमी राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने तथा 2 -3 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आज 22 जिलों में Heavy Rain Alert

  • मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज 1 सितंबर को प्रदेश के 22 जिलों में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद और उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी राजस्थान में झुंझुंनूं और सीकर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश के आसार है। पश्चिमी राजस्थान में 2-3 दिन तक पाली में बारिश की संभावना जताई गई है।

24 घंटे में वेदर सिस्टम होगा मजबूत

मौसम विभाग के अनुसार आज आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिया से लगे बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन तंत्र बना हुआ है, इसके आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश तथा जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी। 5 और 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews