Rajasthan Weather :आज 16 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश, मेघगर्जन-बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

अगले 5-7 दिनों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।इस दौरान कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather updates: बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम और मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते राजस्थान में 31 जुलाई तक वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज रविवार को भी 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले चार-पांच दिन तक उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, जालौर और पाली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
  • भरतपुर, धौलपुर, करौली के कई जिलों में मेघगर्जन, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 30 kmph के आसार है। नागौर में मेघगर्जन,वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश के साथ 30 से 40 kmph रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी है।29-31 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में वृद्धि तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश के संकेत है।

जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल व आसपास के उड़ीसा क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन  सामान्य अवस्था में है। पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-7 दिन अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews