Rajasthan Weather : 5 दिन वर्षा का दौर, आज कई जिलों में मेघगर्जन-बिजली और तेज बारिश का अलर्ट , मौसम विभाग की चेतावनी जारी

आज सोमवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। डूंगरपुर,पाली,अजमेर और जालोर में 20 से 30km की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
Weather Update

Rajasthan Rain Alert: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार को लगभग पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।अगले 2 दिन में कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर,अजमेर और जोधपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इधर, अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी राज्य में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से झमाझम बारिश के आसार है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज सोमवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही डूंगरपुर,पाली,अजमेर और जालोर में 20 से 30km की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, आदि जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पाली, अजमेर, जालोर आदि जिलों में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।कोटा में भारी बारिश के चलते कोटा बैराज के 6 गेट तथा कालीसिंध बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं।

एक हफ्ते जारी रहेंगी बारिश की गतिविधियां

वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया और उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा मानसून की ट्रफ लाइन कोटा बीकानेर से होकर गुजर रही है, ऐसे में आगामी 5 से 7 दिन तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। खास करके कोटा, उदयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दो-तीन दिन मध्यम से तेज बारिश तो जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews