Rajasthan Weather : आज शाम से दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, एक्टिव होगा नया सिस्टम, चलेगी धूल भरी आंधी, अगले 2 दिन 20 जिलों में बारिश-तेज हवा

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। आज बुधवार शाम से फिर बादल छाएंगे और तेज आंधी चलेगी ।इस दौरान कहीं कहीं गरज चमक के साथ  बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही 17-18 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से गुरूवार को 6 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम का असर 20 अप्रैल तक रहेगा।

गुरूवार को 6 जिलों में अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 अप्रेल को बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश तो 19 अप्रेल को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में हल्की बारिश होगी। 19 अप्रैल को 12 जिलों अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान के बढ़ते ही गर्मी बढ़ने लगेगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष संपूर्ण भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

18 से 21 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर गंगानगर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 19 अप्रैल शुक्रवार को 14 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में बारिश होने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 19 और 21 अप्रैल तो पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में 18, 19, 21 अप्रैल बादल , बिजली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews