
Rajasthan Weather Today :अप्रैल महीने में एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 5 और 6 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।इधर, अप्रैल में बारिश की संभावनाओं ने किसानों की चिंता को बढ़ा दी है, क्योंकि खेतों में सरसो की फसल कटने के लिए तैयार है ऐसे में अगर फिर बारिश होती है तो नुकसान होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है।आगामी 5 दिन राज्य में हीट वेव नहीं चलने की संभावना है, ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे (औसत के आसपास) दर्ज होने के आसार है। फिलहाल 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। कहीं कहीं बादल छा सकते है, लेकिन बारिश की संभावना कम है।
5-6 अप्रैल को बारिश के फिर आसार
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान आंशिक कमी या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 4 से 6 अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के संकेत मिल रहे है हालांकि इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 5 से 11 अप्रैल 2024 के दौरान भी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।इस दौरान कई संभागों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन सकती है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

