Rajasthan Weather : फिर बदले मौसम के मिजाज, 3 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी, आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

9-20 फरवरी से एक और नया विक्षोभ सक्रिय होने से पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग मेघगर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। आज मंगलवार को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से 20 फरवरी तक प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में देखने को मिलेगा।आज मंगलवार को जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर और करौली जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार है।

20 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19-20 फरवरी से एक और नया विक्षोभ सक्रिय होने से पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग मेघगर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। 19 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर ,जोधपुर और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर व जोधपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बारिश से किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews