
Rajasthan Weather Update Today : एक के बाद एक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई। आज शनिवार को भी 30 जिलों में बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 15-16 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम यूही बना रहेगा।खास करके पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में मौसम बदला रहेगा।
आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
आज शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर के साथ पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं और सीकर जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
15 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का दौर, फिर बदलेगा मौसम
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 13-14 अप्रैल को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ 50-60 Kmph की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
- 14-15 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने होने की संभावना जताई गई है।16-17 अप्रैल को राज्य के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18-19 अप्रैल एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं आंधी बारिश होने का अनुमान है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

