Rajasthan Weather Alert : बदले मौसम के मिजाज, अगले 48 घंटों तक 15 जिलों में घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिखाई दिया।खास करके पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान इससे ज्यादा प्रभावित रहा। फिलहाल 2-3 दिनों तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। आज सोमवार 22 जनवरी को भी 15 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है, 7 जिलों में अति घने कोहरे और अति शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।इधर, किसानों को भी अपने फसलों की देखभाल करने और पाला से बचाने की सलाह दी गई है।

2-3 ऐसा ही रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 2-3 मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। 25-26 के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कुछ भागों में अगले दो दिनों घने से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। जैसे-जैसे प्रदेश का मौसम और अधिक शुष्क होगा, वैसे-वैसे और लोगों को और अधिक सर्दी का एहसास होने की पूरी संभावना है।

इन जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को 15 जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर और चुरू में अति घने कोहरे और अति शीतलहर और बूंदी, दौसा, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews