
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी एक हफ्ते तक राजस्थान का मौसम शुष्क रहने वाला है, हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते नए साल से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आज 24 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है।फिलहाल 4-6 दिन मौसम यूहीं बना रहेगा।
31 दिसंबर को सक्रिय होगा नया सिस्टम
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में घना कोहरा और कहीं कहीं अति घना कोहरा दर्ज किया जाएगा।राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन कहीं कहीं घना कोहरा छाने तथा न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है।वही 31 दिसंबर को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
तापमान में फिर आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट राजस्थान के तापमान में देखी जा सकती है, वही प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तेज ठंड के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है। पिछले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पश्चिमी इलाके जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, शेष अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहे।
आज 24 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में मौसम रहेगा शुष्क। 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। pic.twitter.com/hDWleKBwSX
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) December 24, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

