Rajasthan Weather : आज से 5 संभागों का बिगड़ेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, अप्रैल से फिर बदलेगा वेदर

Weather Update

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को राजस्थान का मौसम बिगड़ा रहेगा।अगले दो दिन तक जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान इन जिलों में मेघगर्जना के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेगी।इस सिस्टम के असर से कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। वही दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राजस्थान में 29-30 मार्च को बारिश-आंधी की चेतावनी

आज शुक्रवार 29 मार्च को प्रदेश के 15 जिलों अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में मेघ गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है।30 मार्च को भी अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट और अंधिकाश भागों में आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

5 संभागों में बिगड़ा रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने से हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग कहीं कहीं में मेघगर्जन, आंधी 30-50KMPH, बिजली चमक, हल्की बारिश की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम के शुष्क रहेगा। राज्य में तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की उम्मीद है। 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कम वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि उसके बाद 4 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews