Rajasthan Weather : आज 15 जिलों में मेघगर्जन- बारिश का अलर्ट, बिजली-आंधी की भी चेतावनी, रविवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD अपडेट

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 12 अप्रैल तक दिखेगा । दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बादल, बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में एक बार फिर बादल छाने लगे है और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार शनिवार को बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में बादल बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।हालांकि रविवार से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी जिससे फिर गर्मी बढ़ेगी । 14-15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री दर्ज होने और लू का नया दौर शुरू होने के संकेत है।

आज शुक्रवार शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सीकर, सवाई माधोपुर, दौसा, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 12 अप्रैल शनिवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, टोंक, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सवाई माधोपुर, दौसा और उदयपुर में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। कुछ स्थानों पर उष्ण लहर से अति उष्ण लहर दर्ज की गई और अनेक स्थानों पर उष्ण लहर दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर तथा डबोक में 43.1 डिग्री सेल्सियस औसत से 8.3 तथा 5.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews