Rajasthan Weather : छा रहेंगे बादल, आज 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, कोहरे की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है, इसी बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार को बीकानेर, भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है, इस दौरान ओले गिरने की भी आशंंका है।
rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभागों में मौसम बदला रहेगा।आज 17 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिले है, इसके प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।जनवरी में होने वाली इस बारिश से सरसों, चना ,गेहूं ,जौ आदि फसलों को लाभ मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश/ओले का अलर्ट

  •  बुधवार अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • गुरुवार को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews