Rajasthan Weather : मौसम ने ली करवट, बादलों की आवाजाही, आज इन जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट, शुक्रवार से फिर बदलेगा वेदर

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Forecast Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की- बारिश भी हो सकती है। आज 4 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।14 मार्च से हवा का रूख बदलने से आगामी दिनों में फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी पड़ने लगेगी।

आज 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 मार्च को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाए रहेंगे। वही जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 मार्च के बाद फिर मौसम करवट लेगा और तापमान बढ़ने लगेगा जिससे गर्मी का असर तेज होगा। । पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी। इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • मंगलवार को प्रदेश में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। धूप पड़ने से जयपुर, अजमेर, दौसा, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन रात में मौसम में ठंडक बनी हुई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है।मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
  • मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 35.2 डिग्री सेल्सियसऔर डूंगरपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, कोटा चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, धौलपुर और सवाई माधोपुर जिले का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews