
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में आज 1 मार्च से बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। शुक्रवार शनिवार को 25 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, इनमें से 11 जिलों में आंधी, बारिश होने के साथ ओले और बिजली चमक सकती है।हालांकि 3-4 मार्च से फिर राज्य का मौसम साफ होने लगेगा।
1 और 2 मार्च को बारिश-ओले
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक, हल्की मध्यम बारिश होगी, वही आंधी 40-50 KPH व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। शनिवार 2 मार्च को भी मौसमी तंत्र का प्रभाव देखने को मिलेगा, इस दौरान बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं व कहीं-कहीं ओलावृष्टि के रूप में जारी रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, 4 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में तीव्र पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाक क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके असर से शुक्रवार शनिवार को 5 संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई , लेकिन रविवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि 3 मार्च से मौसम तंत्र का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, इससे आगामी 4-5 दिन तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
आज का मौसम का हाल
- श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझनू और सीकर में शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ।
- बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ।
- फलोदी, जोधपुर, बालोतरा, नागौर, पाली, जालौर, सांचौर, सिरोही और अजमेर में बारिश और बूंदाबांदी ।
- भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा और जयपुर में हल्की मध्यम बारिश ।
- करौली, सवाई माधोपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, शाहपुरा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में तेज हवा।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

