
Rajasthan Weather Forecast Today : राजस्थान में सोमवार मंगलवार को मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 13 मार्च से बादल छाने लगेंगे और कुछ इलाकों में हल्की भी बारिश होने का अनुमान है।आगामी पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। बुधवार गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से 13 मार्च को छाएंगे बादल, बारिश के आसार
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा और बादल छाने के साथ कई जिलों में बारिश होगी।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13-14 मार्च को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान का मौसम फिर बिगड़ेगा। इस दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और फलौदी, नागौर सहित आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
- जोधपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है, शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 मार्च को इसका सिस्टम का असर खत्म होने लगेगा, हवा का रूख भी बदल जाएगा। पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से राजस्थान में 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- वर्तमान में पूरे प्रदेश में तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है, हालांकि एक दो स्थानों को छोड़कर शेष सभी इलाकों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। वहीं जोधपुर में 32.4, डूंगरपुर में 32.8, फतेहपुर, सीकर में 30.3 डिसे, कोटा में 30.3डिसे, अजमेर में 30.3 डिसे और भीलवाड़ा में 31.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
- अजमेर में 15.9 डिसे, भीलवाड़ा 15.0 डिसे, अलवर 10.2 डिसे, जयपुर 14.8 डिसे, सीकर 10.5 डिसे, कोटा 14.8 डिसे, चितौड़गढ़ 12.8 डिसे, बाड़मेर 15.9 डिसे, जैसलमेर 15.3 डिसे, जोधपुर 17.7 डिसे, बीकानेर 16.3 डिसे, चूरू 13.1 डिसे, श्रीगंगानगर 13.0 डिसे, डूंगरपुर 18.5 डिसे, सीकर (फतेहपुर) 10.3 डिसे न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

