
Rajasthan Weather Forecast Today : राजस्थान में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। प्रदेश में बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, हालांकि पहले का असर कम रहेगा लेकिन दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आज रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं है।आने वाले दिनों में तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं है। आज रविवार को कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है। इन हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।फिलहाल 2 दिन तक मौसम यूही बना रहेगा।
- 12 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा और बादल छाने के साथ कई जिलों में बारिश होगी।इस दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर सहित आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने की उम्मीद है। आगामी पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगडे़गा मौसम, 2 संभागों में बारिश के आसार
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 13-14 मार्च को सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में देखने को मिलेगा।इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है, शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

