Rajasthan Weather : 72 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : अगले हफ्ते राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। फरवरी अंत में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश बिजली की संभावना जताई गई है। आज शुक्रवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी होने के संकेत है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 25 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। लेकिन एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तत्पश्चात मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की बारिश की होने की संभावना है।

अगले हफ्ते फिर बारिश-बिजली के आसार

आज 23 फरवरी को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, हालांकि बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।वही 25-26 को नई मौसम प्रणाली के प्रभाव से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और बारिश होगी। अगले दस दिन के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन और कहीं-कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।बारिश की वजह से गेहूं-सरसों और रबी की फसलों को नुकसान हो सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

गुरुवार को पूरे राजस्थान में जोधपुर जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री तो फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। अजमेर 14.9 डिसे, भीलवाड़ा 12.6 डिसे, अलवर 12.6 डिसे, जयपुर 15.3 डिसे, सीकर 10.2 डिसे, कोटा 17.3 डिसे, चितौड़गढ़ 13.0 डिसे, बाड़मेर 15.0 डिसे, जैसलमेर 12.9 डिसे, जोधपुर 16.3 डिसे, बीकानेर 14.0 डिसे, चूरू 10.8 डिसे, श्रीगंगानगर 9.1 डिसे, धौलपुर 13.6 डिसे, डूंगरपुर 17.0 डिसे न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews