Rajasthan Weather : 26 अप्रैल को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

राजस्थान में 23, 24 और 25 अप्रैल को मौसम के सामान्य रहने के आसार है हालांकि फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। 26 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीकर, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में आंधी-बारिश हो सकती है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में आज मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला बदला रहने वाला है। आज 9 जिलों में मेघगर्जन, हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 24-25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 26 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ों पर एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से फिर बारिश का अगला दौर देखने को मिल सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।इस दौरान भरतपुर, बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, सीकर, अलवर, जयपुर और श्रीगंगानगर जिलों के आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

26 अप्रैल को नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बारिश-आंधी

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।आगामी 24 घंटे में बीकानेर, अजमेर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा तो वहीं, कोटा, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर संभाग में तापमान सामान्य रहेगा। इसके अलावा 24-25 अप्रैल को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है लेकिन 26 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके असर से 26 अप्रैल को उदयपुर, कोटा, जयपुर तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में बारिश होने की संभावना है।

2-3 दिन तापमान बढ़ने के प्रबल संकेत

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिनों में ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, कोटा संभाग में 25-26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री से. के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज। अधिकांश भागों में37-39 डिग्री (सामान्य से1-2 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में39.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से0.9 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews