Rajasthan Weather Update: होली के बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के जाने और वातावरण में नमी के कम होने के चलते राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी राजस्थान तापमान बढ़ने के चलते गर्मी का अहसास हो रहा है। गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री ,जैसलमेर में 38.4 डिग्री और पूर्वी राजस्थान के करौली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।जयपुर में 24 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और ऐसा मौसम 27 मार्च तक बने रहने की संभावना है।

22 से 24 मार्च तक गर्मी और हीटवेव का असर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 22-24 मार्च तक मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहेगा और तापमान में भी वृद्धि होगी । आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है,  इसके बाद 2 से 4 सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 23-24 मार्च को कई क्षेत्रों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, जालौर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर में आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया जा सकता है।

26-27 मार्च को बादल-बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  24-25 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा।शेखावाटी, जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में 24, 25, 26 मार्च को आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। 26 और 27 मार्च को उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार है। 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सामान्य से कम वर्षा होने के आसार रहेंगे।  अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews