
Rajasthan Weather Alert Today: राजस्थान में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है, कई जिले घने कोहरे की चपेट में है। आगामी 2-3 दिन तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। वही 7 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
10 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में उदयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि जयपुर, कोटा, भरतपुर समेत कई संभाग में घना कोहरे छाए रहने की संभावना है।7-9 जनवरी के बीच बादल छाने के साथ बारिश होगी, वही दस जनवरी के बाद सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। शीतलहर चलने का अनुमान है।सर्दी के बढ़ते असर और हल्के कोहरे के साथ ओस की बूंदे गेहूं, चना, सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है।
7 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे व अतिशीत दिन रहने की संभावना है। 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है।वही 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोहरे के साथ मावठा के भी छाए रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- गुरूवार को प्रदेश के आठ शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
- सवाई माधोपुर, करौली, बारां, संगरिया, श्रीगंगानगर, पिलानी और कोटा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा।
- माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे तो सीकर में 1 डिग्री और फतेहपुर में 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- जयपुर हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

