Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 8 जिलों में मेघगर्जन-आंधी- बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

आज शुक्रवार को 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : 8 जून से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान के बढ़ते ही हीटवेव का असर दिखाई देगा। फिलहाल शुक्रवार शनिवार को प्रदेश के 4 संभागों में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 40-50Kmph की रफ्तार से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

आज शुक्रवार को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।आसमान में छिटपुट बादल छाएंगे। संभावना है कि राजस्थान में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश कर सकता है, जिसकी शुरुआत उदयपुर और कोटा संभाग से हो सकती है।

6-7 जून को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 जून से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

8 जून से फिर बदलेगा मौसम

6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी तथा आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व 8 जून से कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का मिजाज

  • राज्य में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा उनियारा(टोंक), लाडनू (नागौर) व छतरगढ़(बीकानेर) में 10.0 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जोधपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 25 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews