Rajasthan Weather: जनवरी से पहले फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, आज एक दर्जन जिलों में घना कोहरा

weather update

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जनवरी से ठीक पहले एक बार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव के चलते प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के कई संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है, ऐसे में 31 दिसंबर की विदाई और नए साल का स्वागत बारिश के साथ हो सकता है।

31 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन कहीं कहीं घना कोहरा छाने तथा न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है। आज मंगलवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरु, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत अन्य जगहों पर घना कोहरा तो अलवर, भरतपुर और धौलपुर में अति घना कोहरा छा सकता है।आज मंगलवार पूर्वी राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, इसी के साथ सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है।

इन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार  31 दिसंबर को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन आएगा, इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में 30 – 31 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश की संभावना  है।  जनवरी में तापमान के गिरने से तेज ठंड के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews