Rajasthan Weather : अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, आज 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-मेघगर्जन और आंधी, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

12-13 जुलाई के दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
rajasthan weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में बुधवार गुरूवार को मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 12-13 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को मानसून की गति काफी धीमी होने से कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।आज बुधवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार गुरूवार को इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार 10 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर और बाड़मेर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खास करके 6 जिलों बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। गुरूवार 11 जुलाई 11 जिलों अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई गई है।

पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 10- 11 जुलाई को दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, इस दौरान उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 11 जुलाई को मानसून टर्फ लाइन के हिमालय की ओर जाने से भारी बारिश में कुछ कमी होने से भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।12-13 जुलाई के दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews