Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी के आसार, चलेगी तेज हवा, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश-आंधी और ओले के बाद राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदल गया है। तापमान के बढ़ते ही फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा लेकिन 18 अप्रैल को फिर नई मौसम प्रणाली के प्रभाव से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।आज 16 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और साफ बने रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 16-17 अप्रैल को मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहेगा। लेकिन 18-19 अप्रैल को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।  प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मानसून ऋतु 2024 के लिए संभावित वर्षा का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

18-19 अप्रैल को फिर बारिश-आंधी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रेल को बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश तो 19 अप्रेल को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में हल्की बारिश है। 19 अप्रैल को 12 जिलों अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान के बढ़ते ही गर्मी बढ़ने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews