Rajasthan Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज भी कई जिलों में बारिश-कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

शनिवार रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, इस दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश के भी आसार है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज फिर राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा और बादल छाने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा, लेकिन सोमवार मंगलवार से मौसम के साफ होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।इस दौरान ठंड़ का असर तेज होने के साथ कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, इस दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश के भी आसार है। 30 दिसंबर सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर कम होने से फिर मौसम में बदलाव आएगा । इसके असर उत्तरी जिलों में सोमवार मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश, बिजली और कोहरे का अलर्ट

  • अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, पाली और नागौर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • कोटा, झालावाड़, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, अलवर और अजमेर में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गरजने की संभावना ।

Rajasthan Weather : पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक वर्षा पचपहाड़(झालावाड़) में 86 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य में कहीं कहीं पर घने से अतिघना कोहरा दर्ज किया गया|राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बारां में 28.2 डिग्री तो निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया । पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई ।

29-30 दिसंबर को इन जिलों में छाएगा कोहरा

  • 29 दिसंबर को जोधपुर, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर जयपुर, अलवर, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, उदयपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, गंगानगर, बीकानेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, करौली, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, चूरू और हनुमानगढ़ कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
  • 30 दिसंबर को हनुमानगढ़, गंगानगर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, भीलवाड़ा और अजमेर में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews