Rajasthan Weather: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में बारिश-वज्रपात और मेघगर्जन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

30 सितंबर से प्रदेश के कई और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है हालांकि उदयपुर, कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून की विदाई से पहले आज रविवार को राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सोमवार से मॉनसून की बारिश का दौर थमना शुरू होने की संभावना है, अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा। इधर, पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है और जल्द ही पूर्वी राजस्थान से भी विदा होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से ताजा बुलेटिन के अनुसार, रविवार 29 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के शेष 10 जिलों और पश्चिमी राजस्थान के सभी 10 जिलों में मौसम साफ रहने या कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

सोमवार से दिखेगा मौसम में बदलाव

30 सितंबर को उदयपुर कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सांचौर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, और भरतपुर जिले में भी मौसम बदला रह सकता है।पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिन तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, हालांकि सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है और तापमान में भी कमी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews