
नवंबर महिने के अंतिम पड़ाव पर राजस्थान के मौसम ( Rajasthan Weather Update Today ) में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक तरफ प्रदेश में तापमान में गिरावट और हल्की ठंड के अहसास के साथ मौसम शुष्क और आसमान साफ बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ अगले हफ्ते मौसम के बदलने से बारिश होने की संभावना जताई गई है। अफगानिस्तान के ऊपर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि इस सिस्टम का ज्यादा असर देखने की नहीं मिलेगा और ना ही बारिश के आसार है।
अगले हफ्ते सक्रिय होगा नय सिस्टम
राजस्थान मौसम विभाग (Rajasthan Meteorological Department) के अनुसार वर्तमान में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय ना होने के चलते फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा लेकिन 27 नवंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है, जिसके चलते अगले 3-4 दिन बाद बारिश होने की संभावना है।वही नवंबर अंत में पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने से राजस्थान में भी दिसंबर से तेज ठंड का असर देखने को मिल सकता है।
दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
इन दिनों प्रदेश के 3 जिलों माउंड आबू, सीकर, फतेहपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बुधवार को माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 7 तो वहीं फतेहपुर में 9.7, सीकर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.4 और बीकानेर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ सबसे ठंडे इन इलाकों में अब और तापमान गिरने का अनुमान है।वही 20 से 30 किलोमीटर के बीच हवाओं के चलने का अनुमान है। 3-4 दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके असर से आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी और कहीं कहीं बारिश भी देखने को मिलेगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

