Rajasthan Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टम, छाएंगे बादल, तेज हवा-बारिश के भी आसार, जानें IMD अपडेट

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update 8 March 2024 : फरवरी अंत और मार्च की शुरूआत में एक के बाद एक एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, लेकिन 4 मार्च से मौसम फिर साफ हो गया । फिलहाल आसमान साफ है हालांकि तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है, जिसके चलते सुबह के समय सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन 10-12 मार्च को नए सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

अगले हफ्ते एक्टिव होगा नया सिस्टम, छांएंगे बादल, बारिश के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।खास करके इसका असर श्रीगंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू में देखने को मिलेगा।प्रदेश में उत्तरी- पूर्व इलाकों में बारिश के ज्यादा संभावना है।
  • बारिश और मौसम तंत्रों के प्रभाव से सर्द हवाओं के चलने और ठंड बढ़ने के भी आसार है।फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 मार्च तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।इस दौरान नमी और बादलों में कमी के चलते दिन के पारे में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का असर बढ़ेगा।उत्तरी हवा का असर कम होने से आने वाले चार से पांच दिन तक गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

प्रदेश में करीब 10 जिले ऐसे हैं जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।वही 18 जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रिकॉर्ड किया गया। जालोर और डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन अन्य जिलों में सामान्य रहा। झुंझुनू में दिन-रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीकर में दिन के पारे में 2.5 डिग्री और रात में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 7.5 डिग्री रहा। चुरू जिले का अधिकतम 28.2 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews