Rajasthan Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 4 संभागों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में रविवार 6 अगस्त से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान में भी परिवर्तन होगा। मौसम विभाग ने आज शनिवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है।बता दे कि अबतक राज्य में  सामान्य से 65 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 4 अगस्त तक सामान्य बारिश 237MM होती है और अब तक 391.4MM बारिश हो चुकी है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेलमार्क लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया के रूप में बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। अगले 24 से 36 घंटे के दौरान इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है, लेकिन 6 अगस्त से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक , आज शनिवार को बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली और सवाई माधोपुर में आज तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि टोंक, कोटा और अलवर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगामी 48 घंटों के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चूरू में हल्की वर्षा की संभावना है ।

जानिए बड़े शहरों के मौसम का हाल

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक , जयपुर में आज बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  जोधपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन हल्की हवाएं चल सकती है।उदयपुर में बादल छाने के साथ छुटपुट बारिश और कोटा में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उदयपुर और कोटा के कुछ इलाकों में पांच अगस्त को भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।पश्चिमी राजस्‍थान के बीकानेर और जोधपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। कुछ इलाकों में  तेज तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews