Rajasthan Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Update Today :  मानसून के विदा होने के बाद राजस्थान का मौसम अगले 48 घंटों में फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 15 अक्टूबर से पोस्ट मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।मौसम विभाग की मानें तो रविवार से मौसम में बदलाव आएगा और 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 15 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा ।इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में बरसात की संभावना है। 16, 17 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय रहेगा, इन 2 दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। 16 अक्टूबर को 5 जिलों बीकानेर चूरू हनुमानगढ़ नागौर श्रीगंगानगर में अलर्ट जारी किया है। 16-17 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

18 तक बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो  बीकानेर, गंगानगर हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना हो सकती है, अगर बारिश होती है ठंड तेजी से वापसी करेगी।वही 17 अक्टूबर को और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा और 18 अक्टूबर को कमजोर होकर पश्चिमी विक्षोभ विदा होगा। 17-18 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अभी रविवार तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में जरूर उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews