Rajasthan Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। अगले 24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है जो आने वाले दिनों में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान पर अपना असर दिखाएगा। 8 से 10 अक्टूबर के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत है।इधर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ की फसल का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 9 तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान में आठ अक्टूबर से बारिश के आसार है।पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 8 से 10 अक्टूबर को कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 10 अक्टूबर तक बरसात का दौर देखने को मिलेगा। खासतौर से कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में 7 से 9 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में चार दिन तक अधिकतर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को 23 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसका असर कोटा और भरतपुर संभाग में ज्यादा दिखाई दे सकता है। 7 से 9 अक्टूबर तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम और कुछ में भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़े..CG Weather: चक्रवाती घेरे का प्रभाव, कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के अंदर दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 7 अक्टूबर को कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, अलवर और अजमेर में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। यह सिलसिला अगले तीन दिन तक अधिकतर जिलों में जारी रहने की संभावना भी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews