Rajasthan Weather : 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 1 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में अगले 24 घंटे में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और 1 अगस्त से एक बार फिर बारिश तेज का दौर शुरू होने का अनुमान है।जयपुर-भरतपुर संभाग के साथ प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश का सबसे अधिक असर 1-2 अगस्त को देखने को मिलेगा।  जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में रविवार को भी मानसून सक्रिय रहने और बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को जयपुर और उदयपुर में मौसम साफ रहने और दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जोधपुर और अजमेर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कोटा में आज भी आसमान में बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन नए सिस्टम के प्रभाव से 1 अगस्त से फिर इसमें तेजी आएगी।

1 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम, भारी बारिश का अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 30-31 जुलाई को राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  2. इसके बाद 1 अगस्त से फिर एक नए साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होगी।2 अगस्त को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  3. राज्य में मानसून के सीजन का 85 फीसदी कोटा पूरा कर दिया।बीते 24 घंटे में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हुई। वहीं राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर और बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews