
Rajasthan Weather Update Today : नए साल से पहले एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। अगले 48 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही है। 22 दिसंबर को राज्य के कई भागों में बारिश के आसार है, वही 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने एवं राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले कुछ दिन में कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है।
22 दिसंबर को इन जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में मौसम विभाग (Rajasthan Meteorological Department) के अनुसार, अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 21-22 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिसके प्रभाव से 22 दिसंबर को बादल छाने के साथ जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम मिला जुला रहने का अनुमान है।वही हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं और आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर तेज होगा।दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह में तापमान दो से तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना है
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के लगभग 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।खास करके पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में तापमान शून्य से 1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया ।
- सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री,चूरू में 4.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी और भीलवाड़ा में 6.4 डिग्री, वनस्थली में 7.7 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- अजमेर में 24.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 23.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 23 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 22 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 23.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 21.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 23.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 22 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 21.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
- बाड़मेर में 26.1 डिग्री सेल्सियस, पाली में 23.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 24.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस,बीकानेर में 25.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 23.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 23.9 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 21.7 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 23.7 डिग्री सेल्सियस,सवाई माधोपुर में 23.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस,और बांसवाड़ा में 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
राजस्थान मौसम अपडेट: 19 दिसंबर
*🔹एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनांक 22 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है।*— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) December 19, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

