Rajasthan Weather : अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश-ओले के आसार , जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update 26 March : राजस्थान के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। 28 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के प्रबल संकेत है, जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।वही अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा।आगामी 3-4 दिनों के दौरान विभिन्न इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 संभागों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के 2 दिन बाद बीकानेर संभाग, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिर सकते है, जबकि शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान है। 28 मार्च को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, वही 29 मार्च को कोटा और भरतपुर समेत बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

आज भी छाए रहेंगे बादल, जयपुर-बीकानेर संभाग में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान में आज मंगलवार को भी जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।वही कही-कहीं बादल छाए रह सकते हैं और खासकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों क्रमशः बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में तामपान बढ़ेगा, जिससे पारा 33-36 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।वही 29 और 30 मार्च को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews