Rajasthan Weather : आज 19 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, मौसम विभाग का नया अपडेट

8 से 9 जुलाई से फिर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।खास करके 12 जुलाई तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
Rajasthan weather

रजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है।पिछले 24 घंटो में राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम व मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक बारिश सिकराय(दौसा)में 132.0 मिमी. दर्ज हुई है।

आगामी दिनों तक भरतपुर,जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 137% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

सोमवार को इन जिलों में बादल बिजली और बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: कोटा, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।

येलो अलर्ट: झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, जयपुर, सवाईमाधोपुर बूंदी, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

इन संभागों में जारी रहेगा वर्षा का दौर

भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में फिलहाल मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम दर्जे वर्षा होती रहेगी लेकिन जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। 8 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews