
Rajasthan Weather Update Today
Rajasthan Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में ठंड, शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है, फिलहाल 20-21 जनवरी तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।किसानों को अपने फसलों की देखभाल करने और पाला से बचाने सलाह भी दी है।
अगले 2 दिनों इन जिलों में कोहरे, शीतलहर और पाले का अलर्ट
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और चूरू समेत 10 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, वही 5 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ में में अति शीतलहर और अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।वही शनिवार 20 जनवरी को 6 जिलों अलवर, भरतपुर, करौली, सीकर, चूरू, दौसा, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।
फसलों को हो सकता है नुकसान
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पाले की वजह फसलों को नुकसान होने की भी संभावना है, ऐसे में इस हफ्ते फसलों को विशेष रूप से बचाने की सलाह दी गई है।फिलहाल अगले हफ्ते तक मौसम साफ होने का अनुमान है। खासतौर पर उत्तरी और मध्य राजस्थान जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू,सीकर और झुंझुनू जिले में पाले से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।जयपुर में आने वाले दिनों में सर्दी में लगातार बढ़ोतरी होगी।आज सुबह 19 जनवरी का तापमान 11.2° सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गति 5 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

