Rajasthan Weather: नए वेदर सिस्टम से 4 दिन बाद बदलेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, 4 संभागों में बारिश के आसार, आज 10 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Update Today : नए साल से पहले राजस्थान में तेज ठंड और घने कोहरा का असर देखने को मिल रहा है, तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।फिलहाल 2-3 दिन तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है, लेकिन 31 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई , ऐसे में 31 दिसंबर की विदाई और नए साल का स्वागत बारिश के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है।आज बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

31 दिसंबर को सक्रिय होगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिन बाद 31 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाए बन रही है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार है, वही एक जनवरी को भी जयपुर उदयपुर, कोटा, बीकानेर , अजमेर और भरतपुर में बारिश के साथ नए साल की शुरूआत होने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर तक राज्य के उत्तरी,पूर्वी भागों में आगामी कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। आज बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है ।  जनवरी में तापमान के गिरने से तेज ठंड के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है। आगामी 24 घंटे में सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

पिछली रात जयपुर का तापमान अधिकतम तापमान 24.8° और न्यूनतम तापमान 10.7° दर्ज किया गया है। वही श्रीगंगानगर में 7.4°, चुरूमें 7.2°, जोधपुर में 12°, बीकानेर में 12.4°, सीकर में 8.2°, चित्तौड़गढ़ में 9.8°, डूंगरपुर में 13.2°,जैसलमेर में 9.8°, उदयपुर में 11°, कोटा में 9.5°, अजमेर में 11.3°, भीलवाड़ा में 8.2°, अलवर में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews