Rajasthan Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, बादल बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

13 से 15 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
weather update

Rajasthan Weather Update: होली पर राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले हफ्ते बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10-11 मार्च को बाड़मेर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री से. (सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की प्रबल संभावना है  12 मार्च तक मौसम साफ़ रहेगा।इसके बाद 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा । राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और निम्नतम न्यूनतम तापमान करोली AWS में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews