
Rajasthan Weather Alert Today : फरवरी लगते ही राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। बुधवार गुरूवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे । फिलहाल 6 फरवरी तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 3 से 6 फरवरी के बीच बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 फरवरी को राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में 3-5 फरवरी के दौरान मेघगर्जन, बारिश व ओलावृष्टि गतिविधियां देखने को मिलेगी। खास करके जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, इसका असर करीब तीन दिन तक रहेगा।
3 से 6 फरवरी के बीच एक दर्जन जिलों में बारिश-ओले के आसार
राजस्थान मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राजधानी जयपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है, इसके साथ ही झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर तथा नागौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।किसानों को सलाह है कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए सरसों, गेहूं व चने की फसलों पर हल्की सिंचाई की जा सकती है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

