Rajasthan Weather : रविवार से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 5 संभागों में बारिश के आसार, एक दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Alert Today: रविवार से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाएंगे और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही बारिश के प्रभाव से ठंड बढ़ने और कई जिलों में घने कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। आज एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने सर्दी के सितम से बचने के लिए विभागीय एवं जिला स्तर पर जरूरी कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी की है, वही प्रदेश के कई जिलों में  13 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोहरे के साथ मावठा के भी छाए रहने का अनुमान है।इस दौरान कही कही ओलावृष्टी (Hailstorm) होने की भी संभावना भी बन सकती है।सर्दी के बढ़ते असर और हल्के कोहरे के साथ ओस की बूंदे गेहूं, चना, सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है।

10 जनवरी के बाद ठंड़ का असर होगा तेज

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान के गिरते ही सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। शीतलहर के साथ कई जिलों में कोल्ड डे रहने का भी अनुमान है।आगामी 24 घंटों के दौरान जोधपुर और उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर घने से अतिघना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान कुछ भागों में अधिकतम तापमान औसत से 3-7 डिग्री सेल्सियस नीचे जारी रहने की संभावना है।वही उत्तरी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में 6 जनवरी को शीतदिन (Cold day) दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews