Rajasthan Weather : 24 घंटों में बदलेगा मौसम, फिर बादल बारिश और आंधी का अलर्ट, आज कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी, पढ़े IMD नया अपडेट

25 अप्रैल को सात और 26 अप्रैल को प्रदेश के 19 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन ,हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है।
Rajasthan Weather

शनिवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान तेज अंधड़ यानी 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान शुक्रवार व शनिवार को 20-22 जिलों में लू का असर भी रहेगा।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 25 से 30 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव की प्रबल संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व हल्की बारिश, तेज हवाएं/अंधड़ 30-40 Kmph होने की संभावना है। 2 से 3 दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

शुक्रवार शनिवार को इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झुंझुनूं , झालावाड़, जयपुर, दौसा, बूंदी, बारां में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मई में कैसा रहेगा Rajasthan Weather

मई के प्रथम सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा तापमान में कमी होने से हीट वेव्स से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।  सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews