Rajasthan Weather : नए सिस्टम से बदलेंगे मौसम के मिजाज, 20 जिलों में छाएंगे बादल, बारिश का भी अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2 से 4 फरवरी के बीच उदयपुर,कोटा,अजमेर,जयपुर,भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update :सोमवार को राजस्थान का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 3-4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 6 संभागों कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। 5-6 फरवरी को फिर मौसम शुष्क होने लगेगा।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।3 से 4 फरवरी के दौरान एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।तीसरे सप्ताह में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा लेकिन फरवरी के चौथे सप्ताह में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और सर्दी का असर खत्म सा हो जाएगा।

सोमवार-मंगलवार को बादल बारिश का अलर्ट

  • राजस्थान मौसम विभाग ने 3 फरवरी सोमवार को हनुमानगढ, जयपुर, अलवर, चूरू, भरतपुर और धौलपुर में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 4 फरवरी मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भी बादल छाने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान दौसा में 29.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी तो जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews