Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी, आज 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आगामी 2 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है लेकिन 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
up Weather :

Rajasthan Weather Update : रविवार सोमवार को मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन मंगलवार से फिर मौसम में बड़ा परिवर्तन आएगा।पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। बर्फीली हवाओं के चलते आज 19 जनवरी को 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और कहीं कहीं कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

शनिवार को प्रदेश के कई शहरों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन का अहसास होता रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना से लेकर बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के चलते कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

रविवार सोमवार को इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज रविवार को अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।वही सोमवार को भी अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।कोहरे के चलते मौसम विभाग ने यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, फिर बादल-बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 21-22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। खास करके दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक जिलों में बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews