Rajasthan Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी अंत में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update :राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी अंत में एक बार फिर बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले 25-26 फरवरी तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 फरवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 1 मार्च को भी प्रदेश में बादल छाए रह सकते है। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने का अनुमान है।तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली (AWS ) में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • रविवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, सीकर, पिलानी समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 33 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जालोर में 32.7 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31.5 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर शहर में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews